वस्तुओं का बड़े पैमाने पर उत्पादन कहाँ किया जाता है?
उत्तर: कारखाने में
कृषि पर आधारित उद्योगों को क्या कहते हैं?
उत्तर: कृषि आधारित उद्योग
भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
लोहा-इस्पात कारखाने कच्चे माल के पास क्यों लगाए जाते हैं?
उत्तर: परिवहन लागत कम करने के लिए
निर्माण (Manufacturing) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: कच्चे माल को तैयार माल में बदलने की प्रक्रिया
कृषि किस क्षेत्र में आती है?
उत्तर: प्राथमिक क्षेत्र
लोहा-इस्पात उद्योग में मुख्य कच्चा माल क्या है?
उत्तर: लौह अयस्क
जूट उद्योग का मुख्य कच्चा माल क्या है?
उत्तर: जूट
रसायन, उर्वरक और दवाइयाँ बनाने वाला उद्योग कौन-सा है?
उत्तर: रासायनिक उद्योग
उद्योग आर्थिक विकास के लिए क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: रोजगार सृजन और राष्ट्रीय आय में वृद्धि के लिए
सूती कपड़ा किस कच्चे माल से बनता है?
उत्तर: कपास
कुटीर उद्योग का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: हथकरघा / कुम्हारी (कोई एक)
औद्योगिक विकास की रीढ़ किस उद्योग को कहा जाता है?
उत्तर: लोहा-इस्पात उद्योग
कारखानों के धुएँ से कौन-सा प्रदूषण होता है?
उत्तर: वायु प्रदूषण
उद्योगों के स्थान को प्रभावित करने वाले दो कारक बताइए।
उत्तर: कच्चा माल, श्रम, बिजली, बाजार
गन्ने से चीनी बनाने वाला उद्योग कौन-सा है?
उत्तर: चीनी उद्योग
भारी माल ढोने के लिए सबसे सस्ता परिवहन कौन-सा है?
उत्तर: जल परिवहन
भारत के किसी एक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग का नाम बताइए।
उत्तर: (BHEL) / सेल (SAIL) Bharat Heavy Electrical Limited/ Steel Authority of India Limited
मौसमी उद्योग का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: चीनी उद्योग
लघु उद्योग और बड़े उद्योग में एक अंतर बताइए।
उत्तर: निवेश और उत्पादन की मात्रा में अंतर
लोहा-इस्पात उद्योग किस प्रकार का उद्योग है?
उत्तर: आधारभूत उद्योग
उपभोक्ताओं के सीधे उपयोग की वस्तुएँ बनाने वाले उद्योग क्या कहलाते हैं?
उत्तर: उपभोक्ता उद्योग
सीमेंट उद्योग भार के आधार पर किस श्रेणी में आता है?
उत्तर: भारी उद्योग
औद्योगिक प्रदूषण से होने वाली दो समस्याएँ बताइए।
उत्तर: वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण
औद्योगिक प्रदूषण को कम करने का एक उपाय बताइए।
उत्तर: अपशिष्ट जल का शोधन करना