सत्र संचालन
Career Awareness
Career Pathways & Future
Exploration Tools & Techniques
Student Aspiration & Mindset
100

एक छात्र कहता है: "मैं अस्पताल में काम करना चाहता/चाहती हूँ, इसलिए मैं डॉक्टर बनूँगा/बनूँगी।" करियर कार्ड्स का उपयोग करके करियर के प्रति understanding का विस्तार करने का तरीका:

1. अस्पताल मुख्य रूप से सेवा-आधारित करियरों के अंतर्गत आते हैं।

2. अस्पताल में across domains करियर के कई मौके होते हैं।

3. सभी अस्पताल नौकरियों के लिए विज्ञान विषय आवश्यक होता हैं।

4. अस्पताल में डॉक्टर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

2. अस्पताल में across domains करियर के कई मौके होते हैं।

100

इनमें से कौन-से new-age करियर के उदाहरण हैं जो पिछली पीढ़ियों में मौजूद नहीं थे या बहुत ज़्यादा प्रचलित नहीं थे?

  1. UX Designer 

  2. Chartered Accountant

  3. Climate Data Scientist 

  4. Prompt Engineer 

1. UX Designer

3. Climate Data Scientist 

4. Prompt Engineer 

100

करियर कार्ड का उपयोग केवल गतिविधि के दौरान ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी कैसे किया जा सकता है? (1 या 1 से ज़्यादा विकल्प चुनें)

  1. हर सत्र में सभी विद्यार्थियों की मेज़ पर रख दिए जाएँ।
  2. केवल गतिविधि के समय दिए जाएँ और बाद में वापस ले लिए जाएँ।
  3. उन्हें ऐसी जगह रखा जाए जहाँ आसानी से छात्र उन्हें अपने आप देख सकें। जैसे classroom library
  4. केवल विद्यार्थी के माँगने पर ही दिए जाएँ।

1. हर session में उनकी desks पर रख दिया जाए।

3. उन्हें ऐसी जगह रखा जाए जहाँ आसानी से access किया जा सके, जैसे classroom library, ताकि छात्र उन्हें अपने आप देख सकें।

  

100

एक शिक्षक छात्रों से कहती है: “अपनी sector से एक career चुनो और उसी पर टिके रहो।” इस निर्देश में क्या गलत है?

1. इसमें कुछ भी गलत नहीं है, students को confusion से बचने के लिए जल्दी decide करना चाहिए।

2. यह sectors को flexible starting points के बजाय fixed destinations की तरह दिखाता है।

3. यह निर्देश बहुत open-ended है और छात्रों को confuse कर देगा।

4. यह केवल Grade 12 students के लिए ही काम करता है।

2. यह sectors को flexible starting points के बजाय fixed destinations की तरह दिखाता है।

200

करियर कार्ड गतिविधि के दौरान एक विद्यार्थी कहता है,
"मैम, मुझे इस कार्ड में लिखा 'योग्यता' समझ नहीं आ रहा।"

शिक्षक की सबसे उपयुक्त पहली प्रतिक्रिया क्या होगी?

A. "अभी इसे छोड़ दो, आगे पढ़ो।"
B. "मैं इसका अर्थ बता देती हूँ।"
C. "पहले ग्लॉसरी में इसका अर्थ खोजो, फिर हम साथ में समझेंगे।"
D. "अपने समूह के किसी विद्यार्थी से पूछ लो।"

C. "पहले ग्लॉसरी में इसका अर्थ खोजो, फिर हम साथ में समझेंगे।"


200

निम्नलिखित में से करियर सेक्टर के बारे में कौन सा कथन सही है?

1. प्रत्येक विद्यार्थी  को उनके अंको के आधार पर एक करियर सेक्टर के बारे में बताना चाहिए 

2. एक विद्यार्थी की रुचि जरूर एक करियर सेक्टर में होगी लेकिन उसकी मूल सफलता उसके कौशल और करियर प्लान पर निर्भर करता है।

3. 'करियर सेक्टर' चुनने से विद्यार्थियों को पता चल जाता है कि उन्हें कौन सा 'करियर' चुनना चाहिए।

4. करियर सेक्टर के बारे में पढ़ना केवल कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए उपयोगी हैं।

एक विद्यार्थी की रुचि जरूर एक करियर सेक्टर में होगी लेकिन उसकी मूल सफलता उसके कौशल और करियर प्लान पर निर्भर करता है।

200

आज के समय में उच्च शिक्षा और करियर पथों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? (सभी सही विकल्प चुनें)

1. उच्च शिक्षा केवल इसलिए उपयोगी है क्योंकि यह एक डिग्री देती है, इससे अधिक कुछ नहीं।

2. NEP 2020 के तहत, एक वर्ष की पढ़ाई के बाद एक मान्य Certificate प्राप्त किया जा सकता है।

3. जो छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं, वे केवल तभी return to their education आ सकते हैं, जब वे अपना कोर्स फिर से शुरू करें।

4. छात्र traditional डिग्री के साथ-साथ या उसके अलावा internships, apprenticeships, या vocational education के माध्यम से भी करियर बना सकते हैं।

2. NEP 2020 के तहत, एक वर्ष की पढ़ाई के बाद एक मान्य Certificate प्राप्त किया जा सकता है।

4. छात्र traditional डिग्री के साथ-साथ या उसके अलावा internships, apprenticeships, या vocational education के माध्यम से भी करियर बना सकते हैं।

200

छात्रों को करियर कार्ड्स से परिचित कराने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. छात्रों को जल्दी से कुछ करियर चुनने में मदद करना।
  2. विभिन्न करियर के प्रकार के अनुसार करियर को organized करना और सोच का दायरा बढ़ाना।
  3. छात्रों को किसी एक स्ट्रीम से जोड़ना।
  4. केवल अधिक मांग वाले करियर के बारे में जानकारी देना.
  1. विभिन्न करियर के प्रकार के अनुसार करियर को organized करना और सोच का दायरा बढ़ाना।
200

विद्यार्थी:
"मैम, हमारे गाँव में फैशन डिज़ाइनर या एनीमेशन जैसी नौकरी नहीं है। इसलिए इनके बारे में जानने का क्या फायदा?"

शिक्षक की सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया क्या होगी?

A. "तुम सही कह रहे हो।"
B. "तुम्हें शहर जाना पड़ेगा।"
C. "करियर के बारे में जानकारी होना महत्वपूर्ण है। आगे चलकर पढ़ाई, प्रशिक्षण या काम के अवसर अलग-अलग स्थानों पर मिल सकते हैं।"
D. "कोई दूसरा करियर चुन लो।"

C. "करियर के बारे में जानकारी होना महत्वपूर्ण है। आगे चलकर पढ़ाई, प्रशिक्षण या काम के अवसर अलग-अलग स्थानों पर मिल सकते हैं।"

300

समूह चर्चा के दौरान शिक्षक पूछते हैं,
"किसे अपना करियर साझा करना है?"

हर बार वही 2 विद्यार्थी उत्तर देते हैं।

शिक्षक को क्या कहना चाहिए?

A. "बाकी लोग भी ध्यान से सुनें।"
B. "अब हम अगले प्रश्न पर चलते हैं।"
C. "इस बार मैं ऐसे विद्यार्थी से सुनना चाहूँगा/चाहूँगी जिसने अभी तक अपने विचार साझा नहीं किए हैं।"
D. "हर समूह से केवल एक विद्यार्थी बोले।"

C. "इस बार मैं ऐसे विद्यार्थी से सुनना चाहूँगा/चाहूँगी जिसने अभी तक अपने विचार साझा नहीं किए हैं।"

300

इनमें से कौन-सी बातें "आज के समय में करियर की दुनिया कैसी work करती है" के प्रति सही है |

1. एक ही करियर में कई कमाने के तरीके जैसे Salaried नौकरी, फ्रीलांसिंग, या उद्यमिता के रूप में हो सकते है  - All equally valid.

2. tailoring, farming, or running a small shop जैसे कामों मैं ऑफिस में किए जाने वाले काम की तुलना में से कम कौशल की आवश्यकता होती है।

3. एक विषय, जैसे विज्ञान, कई अलग‑अलग करियर क्षेत्रों में करियर का अवसर दे सकता है - सिर्फ एक या दो में नहीं।

4. किसी भी विद्यार्थी को करियर मार्गदर्शन से पहले अपना पसंदीदा विषय पहचानना आवश्यक है। 

1. एक करियर Salaried नौकरी, फ्रीलांसिंग, या उद्यमिता के रूप में हो सकता है - All equally valid. 

3.  एक विषय, जैसे विज्ञान, कई अलग‑अलग करियर क्षेत्रों में करियर का अवसर दे सकता है - सिर्फ एक या दो में नहीं। 

300

निम्नलिखित में से कौन-से कथन बताते हैं कि कौशल आधारित व्यवसाय (Skilled Trades) आज और भविष्य में भी अच्छे करियर विकल्प क्यों माने जाते हैं?
(सभी सही विकल्प चुनें।) 

  1. इन कार्यों में व्यक्ति का स्वयं उपस्थित होकर काम करना और अपने कौशल का उपयोग करना ज़रूरी होता है, इसलिए इन्हें पूरी तरह मशीनों से करना आसान नहीं है। ✅
  2. इन कार्यों को आसानी से दूसरे देशों के लोगों से कराया जा सकता है।
  3. कई कुशल पेशेवर अपना स्वयं का काम या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ✅
  4. सौर ऊर्जा (Solar) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जैसे नए क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। ✅


1. इनमें physical presence और real-time human judgment की ज़रूरत होती है, इसलिए इन्हें automate करना मुश्किल होता है।

3. बहुत-से tradespeople self-employed होकर अपना काम कर सकते हैं।

4. solar installation और EV maintenance जैसे trades की मांग बढ़ रही है।

300

करियर कार्ड पढ़ने के बाद भी अधिकांश विद्यार्थी केवल डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी नौकरी जैसे करियर में ही रुचि दिखा रहे हैं।

शिक्षक विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों को और बेहतर तरीके से समझने के लिए कौन-सी गतिविधियाँ करवा सकते हैं?

(एक या एक से अधिक विकल्प चुनें।)

A. विद्यार्थियों से विभिन्न करियर पर समूह प्रस्तुति (Career Presentation) तैयार करवाना। 

B. विभिन्न करियर से जुड़े वीडियो दिखाना। 

C. किसी प्रोफेशनल/रोल मॉडल से बातचीत या इंटरैक्शन आयोजित करना। 

D. विद्यार्थियों से इंटरनेट या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से किसी करियर के बारे में जानकारी खोजकर लाने को कहना। 

 

A. विद्यार्थियों से विभिन्न करियर पर समूह प्रस्तुति (Career Presentation) तैयार करवाना। ✅

B. विभिन्न करियर से जुड़े वीडियो दिखाना। ✅

C. किसी प्रोफेशनल/रोल मॉडल से बातचीत या इंटरैक्शन आयोजित करना। ✅

D. विद्यार्थियों से इंटरनेट या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से किसी करियर के बारे में जानकारी खोजकर लाने को कहना। ✅

300

एक छात्र कहता है: "मैं प्रौद्योगिकी क्षेत्र(Technology Sector) में काम करना चाहता हूँ, लेकिन गणित में मैं अच्छा नहीं हूँ।" एक शिक्षक को करियर की अवधारणा का उपयोग करते हुए कैसे जवाब देना चाहिए?


1. छात्र को बताएं कि Technology से संबंधित सभी करियर में Maths का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।
2. छात्र को यह पता लगाने में मदद करें कि कौन से Technology से संबंधित role maths की तुलना में ज़्यादातर रचनात्मकता, संचार या डिज़ाइन पर अधिक निर्भर करते हैं।
3. छात्र को किसी अन्य sector पर विचार करने का सुझाव दें।
4. छात्र को बताएं कि Technology से संबंधित करियर तलाशने से पहले उन्हें अपना maths सुधारना चाहिए।

2. छात्र को यह पता लगाने में मदद करें कि कौन से Technology से संबंधित role maths की तुलना में ज़्यादातर रचनात्मकता, संचार या डिज़ाइन पर अधिक निर्भर करते हैं।


400

एक विद्यार्थी कहता है,

"मैम, मैं साइंस लेना चाहता हूँ क्योंकि मेरे सभी दोस्त वही ले रहे हैं।"

शिक्षक की सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया क्या होगी?

A. "अगर तुम्हारे दोस्त जा रहे हैं तो तुम भी जा सकते हो।"
B. "साइंस कठिन होती है, पहले सोच लो।"
C. "तुम्हारे माता-पिता क्या चाहते हैं?"
D. "तुम्हें साइंस लेने की इच्छा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई और कारण भी है?"

D. "तुम्हें साइंस लेने की इच्छा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई और कारण भी है?"

400

एक शिक्षक अपनी कक्षा से कहती है: “AI और डिजिटल टूल्स ज़्यादातर नौकरियों को replace कर देंगे, इसलिए केवल science based careers पर ही ध्यान दो।” इस सलाह में क्या समस्या है?

1. इसमें कोई समस्या नहीं है, science based careers सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।

2. यह अनुमान लगाना बहुत जल्दी है कि किन careers पर AI और डिजिटल टूल्स का असर पड़ेगा।

3. यह इस बात को नज़रअंदाज़ करता है कि कई careers को automate करना मुश्किल है और कई career categories में growth भी हो रही है।

4. छात्रों को interest के बजाय job safety के आधार पर फैसला करना चाहिए।

3. यह इस बात को नज़रअंदाज़ करता है कि कई careers को automate करना मुश्किल है और कई career categories में growth भी हो रही है।

400

एक शिक्षक छात्रों को “Applied and Vocational Skills” careers इस तरह समझाती है: “ये ऐसे करियर हैं जहाँ आप कोई practical trade सीखते हैं और tools, या machines,  के साथ सीधे काम करते हैं।” फिर एक छात्र पूछता है कि क्या इस करियर में केवल वे नौकरियाँ शामिल हैं जिनके लिए किसी formal study की जरूरत नहीं होती। शिक्षक को कैसे जवाब देना चाहिए?

1. हाँ, यह सही है, ये ऐसे करियर हैं जिन्हें आप बिना किसी training के शुरू कर सकते हैं।

2. नहीं, इनमें से कई करियर के लिए structured technical training या certification की जरूरत होती है, भले ही सीखना classroom-based न होकर hands-on हो।

3. यह specific career पर निर्भर करता है, इसलिए कोई general answer नहीं है।

4. नहीं, इन करियर के लिए भी अन्य करियर की तरह एक full university degree की जरूरत होती है। 

2. नहीं, इनमें से कई करियर के लिए structured technical training या certification की जरूरत होती है, भले ही सीखना classroom-based न होकर hands-on हो।

400

एक शिक्षक देखती है कि छात्र कई careers के नाम बता पा रहे हैं, लेकिन उनके बीच connections नहीं बना पा रहे हैं। अगला सबसे अच्छा कदम क्या होगा?

1. उनसे सूची को याद करने को कहना।

2. stream selection पर चर्चा शुरू करना।

3. mind maps जैसे tools का उपयोग करके ideas को organize करना और उनके बीच ideas connect करना।

4. जिन careers पर चर्चा हो चुकी है, उनकी संख्या कम कर देना।

3. mind maps जैसे tools का उपयोग करके ideas को organize करना और उनके बीच ideas connect करना।

400

एक छात्र "Marine Biologist" कार्ड उठाता है, उस पर एक नज़र डालता है और कहता है, "यह मेरे जैसे व्यक्ति के लिए नहीं है, यह तो बड़े शहरों के लोगों के लिए है।" एक मार्गदर्शक के रूप में, आप कार्ड के किस भाग की ओर उनका ध्यान आकर्षित करेंगे, ताकि उनकी जिज्ञासा को रोका न जा सके?

1. Salary range - यह दिखाने के लिए कि यह एक अच्छी तनख्वाह वाला पेशा है।
2. कार्यस्थल और व्यक्तित्व विशेषताओं से संबंधित भाग दिखाएंगे, यह दर्शाने के लिए कि समुद्र के प्रति जिज्ञासा और क्षेत्र कार्य में सहजता, किसी व्यक्ति के मूल स्थान से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
3.अधिक जानकारी के लिए Job Description दिखाएंगे।
4. Category का नाम दिखाएंगे, ताकि वे देख सकें कि यह career Science, Technology and Innovation के अंतर्गत आता है।

2. कार्यस्थल और व्यक्तित्व विशेषताओं से संबंधित भाग दिखाएंगे, यह दर्शाने के लिए कि समुद्र के प्रति जिज्ञासा और क्षेत्र कार्य में सहजता, किसी व्यक्ति के मूल स्थान से अधिक महत्वपूर्ण हैं।